बाल अभिनेता गौरांश को सम्मानित करते भाजपा विधायक व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे सीरियल 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में दिखाई देने वाले ताजनगरी के छह साल के गौरांश शर्मा शनिवार को शहर पहुंचे। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर लोगों ने उन्हें गोदी में उठाकर फूल-मालाओं से लाद दिया।
दिलकश डांस व अभिनय से लोगों का दिल जीतने वाले गौरांश शर्मा 'मरियम खान रिपोर्टिंग लाइव' में 'अच्छे' नाम के बच्चे का किरदार निभा रहे हैं। दर्शक उनके किरदार को खूब पसंद कर रहे हैं।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से लेकर भगवान टॉकीज के बीच भी गौरांश का प्रतापपुरा चौराहा, धाकरान चौराहा और हरीपर्वत चौराहा पर भव्य स्वागत किया गया। भगवान टॉकीज स्थित आशादीप होटल में उद्देश्य फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।