फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मरहरी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Sun, 21 May 2023 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछवां।
विज्ञापन

गांव मरहरी निवासी निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। शव गावं के बाहर झोपड़ी के पास शहतूत के पेड़ से लटका मिला। लोगों ने शव उतार कर चारपाई पर लिटा दिया। सीओ भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मरहरी निवासी संजेश कुमार (25) गांव निवासी महेंद्र सिंह के साझे में खेती करता था। वह गांव से बाहर करीब आधा किलो मीटर दूर काली नदी के पास राजरानी के खेत में झोपड़ी डाल कर रह रहा था। वह खेती में व्यस्त रहने के चलते कभी कभार ही घर आता था। रविवार की सुबह उसका भाई रामसनेही खेत की ओर गया तो संजेश कहीं दिखाई नहीं दिया। झोपड़ी के अंदर भी नहीं मिला। कुछ देर बाद जब नजर पास लगे शहतूत के पेड़ पर गई तो संजेश का शव साड़ी के फंदे के सहारे लटका दिखाई दिया। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण एकत्र हो गए। शव को पेड़ से नीचे उतार कर चारपाई पर रखवाया। सूचना पर सीओ भोगांव सुनील कुमार, थानाध्यक्ष कपिल वशिष्ठ ने जानकारी जुटाई। मृतक के भाई सर्वेश ने शनिवार को साझेदार की पत्नी से झगड़े के बारे में जानकारी दी। युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का कारण जानने के लिए पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें