फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्गशीर्ष पूर्णिमा : अंतिम स्नान पर्व पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी/गंजडुंडवारा। कड़ाके की ठंड एवं घने कोहरे के बीच अंतिम स्नान पर्व मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। प्रात: बेला में ब्रह्म मुहूर्त से ही शुरू हुआ स्नान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। मंगलवार को गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या सर्वाधिक रही।राजस्थान, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात आदि राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने तीर्थ पुरोहितों से अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान कराने के बाद गंगा में डुबकी लगाई। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए। श्रद्धालुओं ने हरि की पौड़ी व शूकरक्षेत्र तीर्थ की पंचकोसी परिक्रमा भी की। परिक्रमा मार्ग में बैठे सर्दी में ठिठुरते गरीब निर्धनों को कंबल व खाने-पीने की वस्तुएं दान कीं। साधु-संतों के आश्रमों में पहुंचकर उनके के लिए अन्न क्षेत्र का आयोजन किया। संतों ने अपने शिष्यों को आशीर्वाद दिया। वहीं लहरा गंगाघाटा, कछला गंगाघाट एवं कादरगंज गंगाघाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की पूजा-अर्चना व आरती कर प्रसाद बांटा। उन्होंने गंगा घाटों पर हवन व यज्ञ भी किए। गंगा की धारा का दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान बहुत से लोगों ने गंगाघाट पर अपने छोटे बच्चों का मुंडन करवाकर विधिवत मुंडन संस्कार भी पूर्ण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें