फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नामजद पर धोखाधड़ी का आरोप, दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 27 Dec 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। गांव भोजपुरा निवासी एक युवक ने नामजद पर धोखाधड़ी कर आरा मशीन अपने नाम कराने और पीटने का आरोप लगाया। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित प्रदीप कुमार ने बताया कि वह कैंसर रोग से ग्रस्त है। आरा मशीन उसके पिता के नाम थी। पिता की मृत्यु के बाद सुखेंद्र ने धोखाधड़ी से एक सादा कागज पर उसके व भाई पुरुषोत्तम के हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद आरा मशीन को अपने नाम करा लिया। जब इस बात की जानकारी हुई तो आरोपी के पास जाकर वजह पूछीं। इसी बात पर आरोपी आग बबूला हो गया और पिटाई कर दी। गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें