फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मार्गशीर्ष मेला- हर दिन बढ़ रही रौनक, खूब भा रही खरीदारी

Wed, 27 Dec 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में मेला मार्गशीर्ष में प्रतिदिन भीड़ उमड़ रही है। घने कोहरे और भीषण ठंड के बीच मेला में बड़ी संख्या में लोग दूर दराज के जनपदों से मेला देखने आ रहे हैं। मेला मार्गशीर्ष में रौनक बढ़ती जा रही है। लोग आम जरूरत की वस्तुएं खरीद रहे हैं। साथ ही झूले, मौत का कुआं में बाइक राइडिंग व सर्कस व मैजिक शो सहित अन्य रोचक कार्यक्रमों का आनंद उठा रहे हैं।सुबह 9 बजे से मेले में शुरू होने वाली रौनक देर रात तक बरकरार रहती है। ऊंचे बॉक्स झूले, डिस्कस थ्रो झूले, हाईजंप वोट जहां लोगों को लुभा रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चों के आइटम भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। बच्चे ड्रैगन ट्रेन, मिनी अप्पूघर, छोटी गाड़ी, मिनी झूला का आनंद ले रहे हैं। मौत के कुएं में रोमांचकारी कार व बाइक राइडिंग देखकर लोग रोमांचित हो रहे हैं। सर्कस में रोमांचकारी करतब देखकर दर्शकों को लुभा रहे हैं। जोकर की प्रस्तुतियों पर लोग हंसकर लोटपोट हुए। मैजिक शो में बंगाली काला जादू लोगों के आकर्षण का केंद्र हैं। वहीं फोटो स्टूडियो में लोग बाइक, कृत्रिम पहाड़ पर बैठकर फोटोग्राफी करा रहे हैं। फास्ट फूड के स्टालों पर बर्गर, चाऊमीन , डोसा, कॉफी व आइसक्रीम लोगों को खूब भा रही हैं। मेला फल नारंगी व खजला की भी खूब बिक्री हो रही है। मेले में लोग घर की जरूरत की चीजों टीन के बक्से, कुटिया, पत्थर के चक्की चाक, ढोलक, कंबल कालीन आदि की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें