फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान संघ ने उठाई गन्ना किसानों को जल्द भुगतान के लिए आवाज

Wed, 27 Dec 2023 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। भारतीय किसान संघ के प्रांतीय महामंत्री राज सिंह चौहान ने कहा कि चीनी मिल गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रही। किसान परेशान हैं। किसानों के गन्ने के बकाए मूल्य का भुगतान जल्द से जल्द होना चाहिए। उन्होंने यह बात बुधवार को नगला खंजी में किसान संघ के कार्यालय का उद्घाटन अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि किसान संघ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर है। किसानों की समृद्धि और समरसता के लिए किसान संघ काम करेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विक्रम सिंह सिसोदिया ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा किसानों को संघ की सदस्यता दी जाए। जिला मंत्री वेदव्रत सिंह ने गो-आधारित खेती व वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने के बारे में किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा की गो आधारित खेती करने का किसानों को मुफ्त प्रशिक्षण उनके गांव में ही दिलाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें