फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्बल गोदाम के कर्मचारियों को पीटा, मालिक को दी ये धमकी

Thu, 18 Jan 2018 12:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
police
विज्ञापन
अागरा में बाईपास स्थित जयराम मार्बल गोदाम के मालिक राजीव गुप्ता को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें आफिस में आकर एक शराब कारोबारी और उसके साथियों ने दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि उन्होंने कर्मचारियों की पिटाई भी लगाई। मार्बल कारोबारी ने थाना सिकंदरा में एक नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

नेहरू नगर, हरीपर्वत निवासी राजीव गुप्ता का बाईपास पर आईएसबीटी के सामने गैलाना रोड पर जयराम मार्बल के नाम से गोदाम है। राजीव का आरोप है कि मंगलवार शाम को वह आफिस में बैठे थे।
विज्ञापन

शाम छह बजे शराब कारोबारी शैलू शिखरवाल अपने छह-सात साथियों के साथ बोलेरो से आया। सभी ने अपने हाथों में असलाह ले रखे थे। आफिस में आकर जान से मारने की धमकी दी। 

कर्मचारियों ने रोका। इस पर शैलू के साथी कर्मचारियों को पीटने लगे। बुधवार से गोदाम बंद करने की धमकी देकर चले गए। घटनाक्रम गोदाम में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें