फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ध्रुव और मोहित के शतक से जीती मान्या अकादमी

Mon, 20 Apr 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
ध्रुव तोमर
विज्ञापन
आगरा। मान्या क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में मान्या अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीके अकादमी को 112 रनों से करारी शिकस्त दी।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए मान्या अकादमी ने 35 ओवर में 366 रन बनाए। मोहित शर्मा ने 110 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं ध्रुव तोमर ने तूफानी अंदाज में 51 गेंदों पर 105 रन जड़े। उनकी इस पारी में 19 चौके और 2 छक्के शामिल रहे, जिसने मैच का रुख बदल दिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीके अकादमी की टीम 254 रन पर ही ऑलआउट हो गई। सत्यम ने संघर्षपूर्ण 72 रन बनाए। मान्या अकादमी की जीत में गेंदबाज सुमित का अहम योगदान रहा, उन्होंने 5 विकेट झटके। ध्रुव तोमर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें