फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आज देरी से चलेंगी कई ट्रेनें

Sat, 18 Jul 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। हरियाणा में होडल-शोलाका रेलखंड की तीसरी और चौथी रेल लाइन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग प्रणाली के कार्य के कारण शनिवार को आगरा मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें देरी से चलेंगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 18 जुलाई को हजरत निजामुद्दीन-कोटा जनशताब्दी एक्सप्रेस 50 मिनट, हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 40 मिनट, अमृतसर-हजूर साहिब नांदेड़ सचखंड एक्सप्रेस 40 मिनट, हजरत निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस (22868) 100 मिनट, जम्मू तवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस (11078) 95 मिनट, फिरोजपुर-सिवनी एक्सप्रेस (20424) 85 मिनट, योग नगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस (18478) 75 मिनट, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेम्पल मेल (12903) 95 मिनट तथा विशाखापट्टनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस (20807) 80 मिनट देरी से चलेगी। यात्री समय देखकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें