फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमोनिया गैस छोड़े जाने से आधा दर्जन लोग बीमार, मची भगदड़

Wed, 10 Oct 2018 03:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
हॉस्पिटल में भर्ती बीमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मथुरा में थाना हाईवे में अपनी माता की मृत्यु के बाद उनके क्रियाकर्म करने यमुना किनारे पहुंचे तीन भाई और उनके रिश्तेदार अमोनिया गैस की चपेट में आने से बीमार हो गए। आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

विज्ञापन


भगवान नगर निवासी सोबरन सिंह की करीब 100 वर्षीय मां हरभेजी पत्नी घासी राम का निधन रविवार को हो गया था। बुधवार को आज उनके तीज का कार्यक्रम था। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोबरन सिंह के भाई रामजीलाल और प्रेम सिंह के साथ मृतका का भतीजा ग्यासी पुत्र हरिया गुहाना, डीग से आया था। 

तीजा करने के लिए सोबरन, उनके भाई प्रेम सिंह, रामजीलाल और उनका पुत्र शिव सिंह तथा मृतका का भतीजा ग्यासी सहित सभी यमुना किनारे पहुंचे जहां एक व्यक्ति रिक्शे में रखकर एक सिलेंडर छोड़ गया था। सिलेंडर से गैस का रिसाव होने के कारण सभी लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी। 
विज्ञापन


आनन-फानन में स्थानीय लोगों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। सूचना पर सीएमओ डॉक्टर शेर सिंह भी पहुंच गए और उन्होंने मरीजों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें