फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी में हादसा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, 50 यात्री घायल

Wed, 07 Jul 2021 10:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की रात एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 50 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी जिले के थाना करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर निजी बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 50 से अधिक यात्री घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें छह यात्रियों की हालत गंभीर है। उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।  

विज्ञापन


हादसा मंगलवार रात को करीब 1:40 बजे हुआ। निजी बस आगरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही थी। बस में लगभग 50 यात्री सवार थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र में कठफोरी के निकट माइलस्टोन 82 के निकट जैसे ही बस पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और पलट गई। 

बस पलटते ही तेज धमाका हुआ और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया। आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई गई हैं। बताया जाता है कि चालक को झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें