फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving License: लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने जा रहे हैं तो नियमों का रखें ध्यान, कट सकती है फीस

Sun, 17 Jul 2022 03:46 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले नियमों के उल्लंघन में फंसकर फीस गंवा रहे हैं। ऐसे में आवेदकों की संख्या 50 फीसदी तक है। 
 
विज्ञापन
Driving License- - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फेसलेस आवेदन करने वाले 50 फीसदी से ज्यादा लोग वॉयलेशन (नियम उल्लंघन) में फंसकर अपनी फीस गंवा रहे हैं। वहीं टेस्ट में फेल होने वाले आवेदकों का आंकड़ा एक चौथाई भी नहीं है। इस समस्या के समाधान के लिए एनआईसी सॉफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है।

विज्ञापन

 
घर बैठे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की सुविधा इसी साल जनवरी से शुरू की गई है। इस फेसलेस व्यवस्था के लिए बनाए गए सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी सामने आ रही है। टेस्ट देते समय नियमों का थोड़ा सा भी उल्लंघन होता है तो आरटीओ के सर्वर पर वॉयलेशन का मैसेज पहुंच जाता है। जब टेस्ट के अप्रूवल के लिए कर्मचारी आवेदक का आवेदन ऑनलाइन खोलते हैं तो वॉयलेशन दिखाई देता है। इसका मैसेज भी आवेदक के मोबाइल पर भेजा जाता है।

आवेदक करते हैं यह गलती  

लाइसेंस पटल के कर्मचारियों ने बताया कि कई बार आवेदक कैमरे पर अंगुली रख देते हैं, जिससे कैमरे पर अंधेरा आते ही वॉयलेशन का मैसेज आ जाता है। इसी तरह एक से अधिक लोगों के आने, किसी दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनाई देने, किसी के पास से गुजरने से भी वॉयलेशन का मैसेज आ जाता है। इससे हर दिन औसतन 150 में से 75 से ज्यादा आवेदन निरस्त हो जाते हैं। आवेदन निरस्त होने के साथ ही 350 रुपये की फीस भी खत्म हो जाती है। आवेदक को दोबारा नए सिरे से आवेदन करना पड़ता है।

विज्ञापन

फेल होने वाले 25 फीसदी से कम 

आरआई देवदत्त शर्मा ने बताया कि टेस्ट में फेल होने वाले आवेदक 25 फीसदी भी नहीं हैं। टेस्ट में फेल होने वालों को 50 रुपये का जुर्माना देकर दोबारा टेस्ट देने का मौका दिया जाता है, जबकि वॉयलेशन में आने वालों को पूरी फीस दोबारा जमा करानी होती है। अब एनआईसी भी सॉफ्टवेयर में बदलाव करने जा रहा है। इससे वॉयलेशन के मामले थमेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें