फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मनोना के प्रधान पुत्र पर फायरिंग, कार में की तोड़फोड़

Mon, 30 Mar 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
दबंगो ने प्रधान पुत्र के ऊपर किया जानलेवा हमला कार में की तोड़फोड़ फायरिंग का आरोप
विज्ञापन
पिनाहट। क्षेत्र के गांव मनोना में रविवार की देर रात कार से घर लौट रहे प्रधान राधा देवी के पुत्र आकाश पर पुरानी रंजिश में हमला किया गया। हमलावर उन्हें कार से खींचकर 200 मीटर तक ले गए। पिटाई करने के साथ फायरिंग की गईं। कार में भी तोड़फोड़ की। चीख-पुकार और गोली चलने की आवाज सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर धमकियां देते हुए भाग निकले। घटना के बाद तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन



पीडि़त प्रधान पुत्र आकाश ने पुलिस को बताया कि वह कार से घर आ रहे थे। गांव के चौराहे पर पहुंचने पर कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि रुकते ही आरोपियों ने उन्हें कार से बाहर खींचा। गालीगलौज करते हुए पिटाई की। फायरिंग भी की गई। फायर की आवाज से लोग सन्न रह गए। चौराहे पर अफरा तफरी मच गई। आवाज सुनकर गांववाले दौड़े।उन्होंने किसी तरह आकाश को बचाया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पिनाहट पुलिस के साथ पीएसी फोर्स मौके पर पहुंचा। फॉरेंसिक विभाग की टीम भी बुलाई गई। प्रधान के पति लाखन सिंह का आरोप है के गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश में उनके बेटे पर जानलेवा हमला किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि हमले और फायरिंग का आरोप है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें