फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज गोयल के सातों पेट्रोल पंप के लाइसेंस भी निरस्त

Sat, 08 Apr 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
विज्ञापन
100 करोड़ की तेल चोरी के मुख्य आरोपी मनोज गोयल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा रिफाइनरी से की गई 100 करोड़ की तेल चोरी के मास्टरमाइंड मनोज गोयल के जनपद के सातों पेट्रोल पंपों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। एडीए समेत अन्य सभी विभागों से एनओसी पहले ही निरस्त की जा चुकी है। अब यह कार्रवाई आपूर्ति विभाग ने की है। ताज्जुब की बात यह है कि उसे पेट्रोल पंपों की डीलरशिप जारी करने वाले एस्सार ग्रुप ने अभी तक उस पर कोई भी एक्शन नहीं लिया है।
विज्ञापन

मनोज के पांच पंप शहर और दो देहात में हैं। सातों पर सील पहले ही लगाई जा चुकी है। इनके नक्शे पास नहीं थे। एडीए ने एनओसी कैंसिल कर दी। पेट्रोल पंपों से संबंधित अन्य विभाग भी एनओसी निरस्त कर चुके हैं। अब आपूर्ति विभाग ने बिक्री के लाइसेंस भी निरस्त कर दिए हैं। विभाग ने इसकी रिपोर्ट प्रशासन और शासन को भी भेज दी है। यह कार्रवाई उसके पंपों पर चोरी का तेल बेचे जाने की पुष्टि हो जाने के बाद की गई है। मनोज मथुरा जेल में बंद है।
विज्ञापन

वर्जन
तेल चोरी समेत अन्य तमाम गड़बड़ियों और जांच रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने मनोज गोयल के पंपों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए है -  बीके शुक्ला, डीएसओ

कड़ा शिकंजा
- मनोज गोयल ने चुनाव में अपना लाइसेंसी रिवाल्वर जमा नहीं कराया था, इसका लाइसेंस निरस्त किया जा चुका है।
- मनोज गोयल के दो बैंक्वेट हॉल की फाइल भी एडीए ने खोल दी है, इन पर कभी भी कार्रवाई हो सकती है।
- उसके सातों पेट्रोल पंपों के नक्शे पास नहीं थे, एडीए इन पंपों की इमारत को ध्वस्त कर सकता है।

इनके लाइसेंस किए गए निरस्त
1. मैसर्स झलक फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, गांधी नगर
2. मैसर्स मां वैष्णो फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, तोता का ताल
3. मैसर्स कृषि सेवा केंद्र रिटेल आउटलेट, किरावली
4. मैसर्स सूर्यम फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, बोदला रोड
5. मैसर्स मनु फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, कमला नगर
6. मैसर्स एमजी फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, नुनिहाइ
7. मैसर्स एमजी छलेसर फ्यूल्स रिटेल आउटलेट, खंदौली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें