फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगलानंद कप : लक्ष्य और संकल्प ने दिलाई टीमों को जीत

Sat, 07 Nov 2026 02:36 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
पांचवें मंगलानंद कप क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन
आगरा। पांचवें मंगलानंद कप क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बीसीएफ एकेडमी ने तपोभूमि एकेडमी मुरैना को सात विकेट और एकलव्य एकेडमी शिकोहाबाद ने तपोभूमि एकेडमी को सात विकेट से हराया। इस दौरान मैदान में चौके-छक्के ने लोगों को रोमांचित किया।
विज्ञापन

पहले मुकाबले में तपोभूमि एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने चार विकेट पर 208 रन बनाए। स्पर्श भारद्वाज ने 60 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली। आदित्य ने 19 गेंदों पर 48 रन बनाए। बीसीएफ के आदर्श और माधव ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बीसीएफ एकेडमी ने लक्ष्य सिंह की नाबाद 85 रन की पारी और नमन श्रीवास्तव के 57 रनों की मदद से 7 विकेट से जीत दर्ज की। लक्ष्य ने 55 गेंदों का सामना किया। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मुकाबले में एकलव्य एकेडमी शिकोहाबाद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। तपोभूमि एकेडमी 20 ओवर में 174 रन बनाकर आउट हो गई। आदित्य ने 57 और कृष्णा राठौर ने 28 रन बनाए। एकलव्य की ओर से तनिष्क ने तीन और अभिषेक यादव ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एकलव्य एकेडमी ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 179 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। संकल्प यादव ने 82 और अवी ने नाबाद 60 रन की पारी खेली। संकल्प यादव को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें