फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेले के भरोसे घर छोड़ना मंगलामुखी को पड़ गया भारी, 60 लाख रुपये की चपत

Sun, 19 May 2019 06:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंगलामुखी गुरु के 60 लाख रुपये के जेवरातों पर हाथ साफ करके चेला फरार हो गया। यह मामला थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) का है। चेले मंगलामुखी के खिलाफ थाना गोविंदनगर में मुकदमा दर्ज कराया है। गोविंदनगर पुलिस आरोपी चेले की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


थाना गोविंदनगर की बिसायती खिड़की (कच्ची सड़क) निवासी मुन्नाबाई के घर पर दो मंगलामुखी पूजा और कामना रहते थे। मुन्नाबाई किसी काम से बाहर गईं तो विश्वास पर पूजा मंगलामुखी (चेले) को घर की रखवाली के लिए छोड़ गईं। लौटकर आईं तो देखा चेला गायब था। अंदर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और दो से ढाई किलो सोने के जेवरात भी गायब थे। 

मंगलामुखी मुन्नाबाई ने तलाश की, पर कोई भी सुराग नहीं मिला। मुन्नाबाई ने थाना गोविंदनगर में पूजा (चेला) के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गोविंदनगर पुलिस ने पूजा की तलाश शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। करीब दो से ढाई किलो सोने के जेवरात पर हाथ साफ करने का आरोप मुन्नाबाई के चेले पूजा पर लगा है। पूजा की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें