फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर मार्केट की दुकानों का अनुबंध न कराने पर 49 को नोटिस

विज्ञापन
नवीन मंडी का प्रवेश द्वार - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नवीन मंडी में सुपर मार्केट की दुकानों का अनुबंध न कराने का मामला सामने आया है। मंडी सचिव ने मामले में 49 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी मामले की रिपोर्ट भेजी है। मंडी में नौ वर्ष पहले दुकानों को आवंटन किया गया था।
विज्ञापन

नौ साल पहले नवीन मंडी में बनी सुपर मार्केट की 50 दुकानों का आवंटन कराया गया था। इसमें से 48 दुकानों का आवंटन वर्ष 2011, 2012 में हुआ तो वहीं एक दुकान का आवंटन वर्ष 2020 में हुआ, जबकि एक दुकान वर्तमान में खाली है। इन दुकानों के आवंटन के बाद किराया अनुबंध किया जाना था, लेकिन मंडी समिति की लापरवाही के चलते ये नहीं हो सका। धीरे-धीरे इसे नौ वर्ष बीत गए, लेकिन अनुबंध नहीं कराया जा सका।
अब मंडी सचिव नवीन कुमार कोहली ने मंडी निरीक्षक अनिरुद्ध कुमार की रिपोर्ट पर सभी 49 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में तत्काल किराया अनुबंध करवाने के आदेश दिए हैं। लापरवाही करने वाले आवंटियों की दुकान को निरस्त कर दिया जाएगा। मंडी सचिव ने मामले की रिपोर्ट अपर जिलाधिकारी बी. राम को भी सौंपी थी। इस पर अपर जिलाधिकारी की ओर से सहायक महानिरीक्षक स्टांप को पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने दुकानों के किराया अनुबंध कराने के लिए उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नौ साल से सुपर मार्केट की दुकानों का आवंटन के बाद भी किराया अनुबंध नहीं कराया गया। मामला संज्ञान में आने पर आवंटियों को नोटिस जारी करने के साथ ही उच्चाधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन

-नवीन कुमार कोहली, मंडी सचिव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें