कासगंज। भाजपा हाईकमान ने रविवार की रात जनपद के मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की है। प्रदेश चुनाव अधिकारी डा. महेंद्रनाथ पांडेय की संस्तुति पर जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चौधरी ने जिले की तीन विधानसभाओं के 14 मंडलों के अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधियों के नाम की सूची जारी की। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
जिला चुनाव अधिकारी देवेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी हाईकमान से जारी हुई सूची में मंडल अध्यक्ष कासगंज नगर मयंक वैश्य, कासगंज देहात रंजीत लोधी, सोरों नगर आदित्य कांकोरिया, सोरों देहात दीपक ठाकुर, बिलराम मोहर सिंह, अमांपुर चित्र सिंह, मोहनपुर गोविंद चतुर्वेदी, नगरिया मनोज चौहान, सहावर हरिमान सिंह शाक्य, सिढ़पुरा सचिन गुप्ता, पटियाली समर सिंह गौर, गंजडुंडवारा नगर ऋषि अग्रवाल, गंजडुंडवारा देहात महिपाल सिंह शाक्य, दरियावगंज अवधेश दुबे बने हैं।
इसी तरह से जिला प्रतिनिधि कासगंज मनोज शर्मा, कासगंज देहात अखंड प्रताप सिंह, सोरों नगर सविता गुप्ता, सोरों देहात अजय उपाध्याय, बिलराम लालता प्रसाद लोधी, अमांपुर ईदल सिंह, मोहनपुर सुरेंद्र शाक्य, नगरिया हरीश मौर्य, सहावर सुधारानी साहू, सिढ़पुरा आशीष चौहान, पटियाली अरविंद मौर्य, गंजडुंडवारा देहात सुरजीत लौनिया, दरियावगंज संजीव कश्यप बनाए गए हैं।