फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के स्वागत के लिए शिक्षक कर रहे स्कूल साफ

विज्ञापन
परिषदीय स्कूल में साफ सफाई करते शिक्षक। - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गर्मी की छुट्टियों के बाद मंगलवार से स्कूल खुल गए। हालांकि छात्रों के लिए तो स्कूल एक जुलाई से ही खुलेंगे। पंाच दिन तक स्कूलों में स्वच्छता अभियान चलेगा। माध्यमिक स्कूलों के अलावा परिषदीय स्कूल भी खुल गए।
विज्ञापन

एक जुलाई तक स्कूल खुलते थे। शिक्षक एवं छात्र एक साथ ही प्रवेश करते थे। विद्यालय में गंदगी का वातावरण मिलता था। वहीं, रजिस्टर तैयार करने में भी दो, चार दिन बीत जाते थे। ऐसे में शुरुआती दिनों में विद्यालय में शिक्षा का वातावरण नहीं मिल पाता था। मगर इस सत्र से मुख्यमंत्री ने 25 जुलाई से विद्यालय खोलने के लिए निर्देश दिए। इसमें प्रधानाचार्य एवं विद्यालय का स्टाफ कमरों, मैदान एवं प्रयोगशालाओं में सफाई व्यवस्था करा रहा है।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी न होने के कारण मंगलवार को कई स्कूलों में शिक्षक कार्य सफाई करते देखे गए। वहीं, माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक रजिस्टर तैयार कर रहे थे। शासन के आदेश पर 28 जून से विद्यालयों का निरीक्षण कराया जाएगा। तीन दिन बाद देखा जाएगा कि विद्यालय में स्वच्छता की स्थिति क्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें