फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विपक्षी को फंसाने के लिए स्वयं को गोली मारने वाला गिरफ्तार

Sun, 05 Mar 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते दूसरे पक्ष को फंसाने के उद्देश्य से स्वयं के बाजू में गोली मारकर घायल करने के आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जमीनी विवाद के चलते 26 मई 2021 को ग्राम सियारपुर निवासी भूरे सिंह ने गोली मारने का रिपोर्ट गांव के ही सत्यप्रकाश के खिलाफ दर्ज कराई। गोली उसके बाजू में लगी थी। जिसमें रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की। जांच पड़ताल में पता लगा कि आरोपी भूरे ने जमीनी विवाद के चलते विपक्षी सत्यप्रकाश को फंसाने के लिए स्वयं को गोली मारी है। पुलिस ने उसे शनिवार को ग्राम मामों बाईपास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली वीपी गिरि ने बताया कि बताया कि आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। उस पर गैंगस्टर सहित अन्य मुकदमे भी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें