फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कोर्ट ने पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का दिया आदेश

Sun, 05 Mar 2023 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सामूहिक विवाह में शादी करने के बाद दुल्हा ने बाइक की डिमांड करते हुए दुल्हन को विदा कराने से इंकार कर दिया। दहेज के बिना विदा न होने से दुखी दुल्हन ने फांसी लगाकर जान दे दी। कोर्ट ने पति सहित तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कुतुबपुर गांव निवासी अभिषेक ने अपनी बहन कविता की शादी 29 नवंबर 2022 को सामूहिक विवाह कार्यक्रम में मुकेश निवासी सुहावली अकराबाद अलीगढ़ के साथ की। शादी हो जाने के बाद दुल्हा ने बाइक की डिमांड कर दी और दुल्हन को अपने साथ नहीं ले गया। 19 जनवरी को मुकेश ने कविता को मिलने के लिए बुलाया और फिर से वही मांग रखी। कविता ने असमर्थता जाहिर की। मुकेश के द्वारा इंकार कर देने पर कविता अपने घर लौट आई और परेशान रहने लगी। उसने 20 जनवरी को फांसी लगाकर अपनी जान देदी।
मृतका के भाई ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसने उच्चाधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद पीड़ित ने अधिवक्ता मानिक चंद गौतम की मदद से कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने मुकेश, उसके पिता जवाहर, मां पुष्पा देवी के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें