फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने उठाया आत्मघाती कदम, दो बेटों और खुद को कमरे में बंदकर मकान में लगाई आग

Thu, 15 Nov 2018 10:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
आग में जला सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में एक व्यक्ति ने दो बेटों सहित खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के ही लोगों ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला और बच्चों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


आग में घरेलू सामान के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना की एक लाख की नकदी जल गई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। उसकी पत्नी का आरोप है कि पिछले तीन माह से पति उसके साथ मारपीट कर रहा है।
  
लाइनपार के नगला बिश्नू के पास निवासी हरिओम गुप्ता (40) पुत्र राजनरायन गुप्ता मेला आदि में फेरी लगाने का काम करता है। उसकी पत्नी संगीता गुप्ता, बेटा मोहित  (17), सलोनी (16), रोहित उर्फ लालू (14) और सोहित (तीन) के साथ रहती है। 

विज्ञापन

पति पर लगाए ये आरोप

घटना से सहमे बच्चे और पत्नी - फोटो : अमर उजाला
संगीता गुप्ता की मानें तो उसका पति हरिओम पिछले तीन माह से शराब पीकर उसके साथ मारपीट कर रहा है। बुधवार को दोपहर करीब ढाई बजे हरिओम गुप्ता ने संगीता से झगड़ा किया, तो संगीता और उसका बेटा रोहित घर से बाहर निकलकर पड़ोस के घर में चले गए। 

बेटी सलोनी पास के मकान में किसी काम से गई थी। इसी दौरान उसने दिव्यांग बेटा मोहित व सबसे छोटे बेटे सोहित को एक कमरे में बंद करके घर में पेट्रोल छिड़क कर तीन कमरों में आग लगा दी। आग लगते ही मकान के अंदर से लपटें व धुआं उठना शुरू हो गया। 

मकान में आग लगने की जानकारी होते ही आसपास के लोग एकत्रित हो गए। पत्नी संगीता व बेटी भागते हुए पहुंचे तो देखा कि दो बेटे मकान के अंदर बंद थे। मोहल्ले के लोगों ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला। दिव्यांग बेटे मोहित और सोहित को बाहर निकाला। 
विज्ञापन

दरवाजा पीटते रहे मोहल्ले वासी, नहीं खोला   

लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। फायर ब्रिगेड को फोन किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। थाना लाइनपार एसएचओ गीता सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। उन्होंने पति हरिओम गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।  

घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी संगीता गुप्ता, बेटी सलोनी के साथ मोहल्ले के लोग दरवाजा पीटते रहे। हरिओम गुप्ता से गेट खोलने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हरिओम ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोग जंगला तोड़कर अंदर घुसे और दरवाजा खोला। बेटों को बाहर निकाला और आग बुझानी शुरू की। 

एसएचओ गीता सिंह ने बताया कि नगला बिश्नू में हरिओम गुप्ता ने दो बेटों को कमरे में बंद करके पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली थी। घरेलू सामान के साथ एक लाख के करीब नकदी जल गई है। तहरीर के आधार पर अभियोग दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें