फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मासूम बच्ची से रेप की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दी ये सजा

Sun, 08 Jul 2018 08:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पिटाई के बाद आरोपी का सिर मुंडवाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी में एक मंदिर के पुजारी की बच्ची के साथ युवक ने दुष्कर्म की कोशिश की। चीख पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने बच्ची को मुक्त कराया। लोगों ने आरोपी को पकड़ने के बाद जमकर पिटाई की। इसके बाद सिर मुंडवाने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

       
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मंदिर के कमरे में पुजारी और उसका परिवार रहता है। कुछ दिनों पूर्व एक मैरिज होम में टेंट का काम करने वाला युवक वहां आकर रहने लगा। शनिवार की शाम पुजारी की 10 वर्षीय बेटी को युवक ने कमरे में बुलाया। 

आरोप है कि युवक ने बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर परिजन व वहां मौजूद लोगों ने कमरे में जाकर मासूम को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया। इसके बाद लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी और उसका सिर मुंडवा दिया।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की, पुलिस आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर कोतवाली जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें