फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पागल युवक: तेजाब की बोतल लेकर पहुंचा युवती के कार्यालय, चेहरा जलाने की दी धमकी

Wed, 04 Nov 2026 01:34 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

एकतरफा प्यार में पागल युवक तेजाब की बोतल लेकर युवती के कार्यालय पहुंच गया। चेहरा जलाने की धमकी दी। दहशत में आई युवती ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनचले ने एकतरफा प्रेम में युवती का जीना मुहाल कर दिया है। शादी के लिए दबाव बनाने के लिए आरोपी तेजाब की बोतल लेकर युवती के कार्यालय संजय प्लेस पहुंच गया। रास्ते में रोककर शादी करने को कहा। मना करने पर चेहरा जलाने की धमकी दी। युवती किसी तरह खुद को बचाकर वहां से निकली और हरीपर्वत थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


घटना संजय प्लेस के कपड़ा मार्केट की है। शाहगंज निवासी युवती यहां एक कार्यालय में नौकरी करती है। युवती ने बताया कि 28 अक्तूबर को दोपहर करीब तीन बजे संजय प्लेस कपड़ा मार्केट स्थित कार्यस्थल पर थीं। वह वॉशरूम गई और जब बाहर निकली तो शक्ति सोनी निवासी नरीपुरा पहले से मौजूद था। उसने सीढ़ियों पर रोककर दुपट्टा खींचा और शादी न करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। वह किसी तरह उससे बच कर वहां से भाग निकलीं।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि शक्ति इससे पहले सात फरवरी को दयानंद बाल मंदिर, आगरा कैंट के बाहर भी अभद्रता कर चुका है। सीटीईटी देकर निकलने पर आरोपी ने गालीगलौज की और साथ चलने का दबाव बनाया। इन्कार करने पर पिटाई की थी। वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया था। एसीपी हरीपर्वत बजरंग प्रसाद ने बताया कि शिकायत को संज्ञान में लेकर तत्काल प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें