फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: रुपयों के लेनदेन के विवाद में मामा ने भांजे को गोली मारी, गंभीर रूप से घायल

Sat, 17 Oct 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घटना के संबंध में पूछताछ करते एसपी सिटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना ताजगंज के गांव कहरई में शनिवार सुबह मामा ने भांजे को गोली मार दी। गोली भांजे की गर्दन में लगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को शहीद नगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


गांव चमरौली स्थित शिवम धाम कॉलोनी निवासी गौरव शनिवार सुबह बाइक से जा रहा था। कहरई में उसे गोली मार दी गई। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज और सदर की पुलिस पहुंच गई। सूचना पर एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीओ सदर महेश कुमार भी पहुंच गए।


परिजनों के अनुसार गौरव का अपने मामा विमल एन्क्लेव, चमरौली निवासी मनीष और योगेश से रुपयों के लेनदेन का विवाद चल रहा है। उन पर ही गोली मारने का आरोप लगाया है। एसपी सिटी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें