फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: वृंदावन में अधेड़ ने छह साल की बच्ची से की दरिंदगी, कार्रवाई के डर से खाया जहर

Tue, 08 Nov 2022 12:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

वृंदावन के बांकेबिहारी चौकी क्षेत्र में छह साल की बच्ची के साथ अधेड़ ने छेड़छाड़ की। उसके प्राइवेट पार्ट में मोमबत्ती डाल दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने परिजनों को बताया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के वृंदावन में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। एक अधेड़ व्यक्ति ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की है। उसने मासूम के साथ पहले छेड़छाड़ की। इसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट में मोमबत्ती डाल दी। बदहवास हालत में घर पहुंची बच्ची ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन


उधर, वारदात के बाद आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने वृंदावन कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।  

बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया था आरोपी 

मामला बांकेबिहारी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। बताया जाता है कि पड़ोस में रहने वाला अधेड़ व्यक्ति सोमवार को मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। काफी देर बाद बच्ची बदहवास हालत में घर पहुंची। परिजन ने उससे पूछा तो उसने बताया कि आरोपी ने उसके साथ गलत हरकत की है। इस पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी। 

Agra Accident: ओवरब्रिज से 30 फीट नीचे सिर के बल सड़क पर गिरा बुलेट सवार, हादसा देख दहल गए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की हालत गंभीर 

पुलिस की कार्रवाई के डर से आरोपी व्यक्ति ने रात में ही जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। आनन-फानन पुलिस और परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। इसको देखते हुए इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण पर पुलिस के आला अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें