फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिढ़पुरा के युवक की तलाश में दिल्ली गई पुलिस टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिढ़पुरा। 11 दिन पूर्व सिढ़पुरा का एक युवक दिल्ली से लापता हो गया था। इस युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। युवक की तलाश में सिढ़पुरा थाने की पुलिस दिल्ली गई है। परिजनों के साथ दिल्ली में युवक की तलाश की जा रही है। अभी तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन

युवक अर्जित सोलंकी(28) पुत्र विनोद सोलंकी निवासी इंद्रानगर विदेश मंत्रालय में डिप्टी रिप्रजेंटेटिव ऑफ इंडिया फ्रॉम रोम के पद को ज्वाइन करने गया था। युवक की 14 सितंबर की रात कोई मोबाइल लोकेशन नहीं मिली है। युवक की मोबाइल लोकेशन दिल्ली के आनंद विहार और ईडीएम मॉल की मिली थी। सिढ़पुरा थाना पुलिस की टीम युवक के परिवार के लोगों के साथ दिल्ली में युवक की तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। जहां जहां मोबाइल की लोकेशन मिली है उन इलाकों में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। परिवार के लोग युवक का सुराग न लगने से चिंतित हैं।
युवक अर्जित सोलंकी की तलाश में थाने की पुलिस टीम दिल्ली गई है। परिवार के लोग भी टीम के साथ हैं। अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। टीम के वापस लौटने पर जानकारी मिलेगी। - राजकुमार सिंह, थाना प्रभारी, सिढ़पुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें