फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल की घिनौनी मुलाकात: परिचित युवक ने कमरे में बुलाया, बेहोश कर बनाए संबंध... कैमरे में सबकुछ किया रिकॉर्ड

Thu, 02 May 2024 08:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

होटल में छात्रा का युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद भी आरोपी की दरिंदगी नहीं रुकी। पुलिस ने मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शादी का झांसा देकर एक युवक ने संबंध बनाए और गोवर्धन के एक होटल में संबंध बनाकर वीडियो बनाया। छात्रा का आरोप है कि वीडियो को लेकर युवक ने रुपए मांगे। छात्रा द्वारा रुपए न देने पर युवक ने वीडियो को वायरल कर दिया। घटना करीब एक माह पूर्व की है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन

थाना मगोर्रा क्षेत्र के एक कस्बा निवासी छात्रा से नामजद युवक ने शादी का झांसा देकर संबंध बना लिए। इस दौरान छात्रा युवक से फोन पर बात करने लगी। युवक ने छात्रा के साथ संबंध बनाने का फायदा उठाते हुए एक माह पूर्व गोवर्धन के एक होटल में छात्रा को ले गया। होटल में छात्रा का युवक ने अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद नामजद युवक ने छात्रा को वीडियो दिखाया गया और रुपये मांगे। छात्रा द्वारा युवक को रुपये न देने पर अश्लील वीडियो को वायरल कर दिया। 
विज्ञापन

वीडियो वायरल होते ही छात्रा के परिजनो के पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में गंभीरता दिखाते हुए बछगांव निवासी लव कुमार उर्फ लवकुश पुत्र धर्मेंद्र उर्फ पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस नामजद युवक की तलाश कर रही है। प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार का कहना है कि शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा का वीडियो वायरल किया है। मामले में नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। युवक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें