फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पत्नी छोड़ साली संग भाग गया... तो कोई महंगी कार न मिलने पर कर रहा उत्पीड़न; पुलिस भी हैरान

Mon, 15 Apr 2024 03:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

युवक अपनी पत्नी को छोड़कर साली संग भाग गया। एक अन्य मामले में महंगी कार न मिलने पर युवक पत्नी का उत्पीड़न कर रहा है। समस्या सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 
विज्ञापन
woman demo - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में पुलिस के पास परिवार विवाद के हैरान करने वाले मामले सामने आए। किसी ने पत्नी को छोड़ साली के साथ शादी कर ली, तो कोई मंहगी कार न मिलने पर पत्नी का उत्पीड़न कर रहा है। पहले तो पुलिस ने बातचीत करके समझौता कराने की कोशिश की। लेकिन, जब बात नहीं बनी तो मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। 

पत्नी को छोड़ा, साली के साथ गया पति

लोहामंडी की युवती की शादी वर्ष 2020 में जगदीशपुरा में हुई थी। उनकी एक बच्ची है। दो साल पहले वह पति के साथ बाइक से जा रही थी। अचानक गिरने से घायल हो गई। उसने देखभाल के लिए घर में अपनी छोटी बहन को बुला लिया। आरोप लगाया कि पति के साली से संबंध हो गए। एक दिन वह उसे लेकर घर से चला गया, तब से लौटकर नहीं आया। मामले में केस दर्ज करने के आदेश किए गए।

दहेज में महंगी कार नहीं दी तो उत्पीड़न

अछनेरा के दो भाइयों की शादी चार साल पहले ताजगंज में रहने वाली दो बहनों के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराली दहेज में महंगी कार देने की मांग करने लगे। दोनों बहनों का उत्पीड़न होने लगा। बाद में वह ससुराल से मायके आ गईं। परामर्श केंद्र में बेटियों और पिता ने दहेज लोभी ससुरालियों से रिश्ता रखने से इन्कार कर दिया। काउंसलर ने अगली तारीख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें