आगरा: महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी रितु हरपाल से मिलने आई थी। रितु को वह ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां किसी बात पर उसने रितु के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। निवर्तमान प्रधान बब्बू चौहान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में खून से सना हुआ बैट भी मिला। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हरपाल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।