फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा खंदौली हत्याकांड: प्रेमिका ने कहा- छोड़ देंगे तुम्हें, प्रेमी ने ले ली जान, खून से सना बैट बरामद

Mon, 08 Mar 2021 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: मृतका रितु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले के थाना खंदौली क्षेत्र में रविवार की शाम 41 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। महिला एत्माद्दौला क्षेत्र के शोभानगर की रहने वाली थी। वह अपने प्रेमी से मिलने गांव मलीपुरा में गई थी। हत्या का आरोप उसके प्रेमी पर है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि प्रेमिका उसे छोड़ने की धमकी दे रही थी। इस पर उसने उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन

2 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: मृतका रितु और हत्यारोपी हरपाल - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया की मलीपुरा निवासी हरपाल उर्फ छोटे (40) के शोभानगर (थाना एत्माद्दौला) की रितु से करीब 10 साल से प्रेम संबंध थे। हरपाल की पत्नी की मौत करीब पांच वर्ष पूर्व हो चुकी है। रितु ने भी अपने पति को छोड़ दिया था। हरपाल अपने मकान मलीपुरा में अकेला रहता था। जहां अक्सर रितु आया करती थी। 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा: महिला की हत्या के बाद मौके पर जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी रितु हरपाल से मिलने आई थी। रितु को वह ऊपर वाले कमरे में ले गया, जहां किसी बात पर उसने रितु के सिर पर धारदार हथियार से कई वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वह घर से फरार हो गया। निवर्तमान प्रधान बब्बू चौहान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में खून से सना हुआ बैट भी मिला। थाना प्रभारी ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी हरपाल को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।

4 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: मृतका रितु (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरपाल उर्फ छोटे ने पुलिस को बताया कि रितु अपनी मां सुधा का ऑपरेशन कराने के लिए जयपुर गई थी। जहां अस्पताल में एक युवक से उसकी दोस्ती हो गई थी। जिसका उसे पता चल गया था। इधर, रितु उससे खर्चे के लिए एक लाख रुपये मांग रही थी। हरपाल उसे 20 हजार रुपये दे रहा था, लेकिन वह एक लाख लेने पर अड़ी थी। इसके लिए उसने उसे छोड़ देने की धमकी भी दी थी। जिस पर तैश में आकर उसने रितु की हत्या कर दी। 

ऑटो में लेकर आया था मलीपुरा
पुलिस की पूछताछ में हरपाल ने बताया की रितु उसे मिलने के लिए बार-बार फोन कर रही थी।  इस पर उसने रितु को मुड़ी चौराहा आने के लिए कहा। बाद में हरपाल रितु को ऑटो से मलीपुरा अपने घर लेकर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आगरा खंदौली हत्याकांड: आरोपी हरपाल - फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका को 20 हजार रुपये देने के लिए चोरी की थी भैंस
हरपाल रितु को खर्च के लिए रुपये दिया करता था। इसी साल तीन जनवरी को रितु ने हरपाल से मोबाइल फोन खरीदने के लिए 20 हजार रुपये मांगे थे। इसे देने के लिए हरपाल ने गांव में ही परिवार के अमित राठौर की भैंस चोरी कर ली थी। भैंस बेचने से पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था। पुलिस ने बताया कि दस दिन पूर्व ही हरपाल जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें