फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबी से परेशान युवक ने भगवान के सामने उठा लिया खौफनाक कदम

Mon, 28 Aug 2017 08:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
मंदिर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
धर्मनगरी में आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने मंदिर के प्रांगण में शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। युवक को गंभीर हालत में सौ शैया संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से युवक को आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


वृंदावन की गौरानगर कॉलोनी निवासी कैलाश का 18 वर्षीय पुत्र आकाश सोमवार दोपहर करीब तीन बजे परिक्रमा मार्ग स्थित मां चामुंडा मंदिर पहुंचा। यहां मंदिर के गर्भ गृह के बाहर बरामदे के गेट को अंदर से बंद कर उसने केरोसिन को शरीर पर छिड़कर आग लगा ली। 

चीख सुनकर मंदिर के सेवायत बिहारीलाल आदि काफी मशक्कत के बाद गेट खोलकर अंदर पहुंचे। लोग गंभीर रूप से घायल आकाश को सौ शैया अस्पताल ले गए। सूचना पर आकाश के परिवार के लोगों के साथ पुलिस भी पहुंच गई। हालत बिगड़ने पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन


अस्पताल से रेफर करते समय दिए गए बयान में स्वयं ही आग लगाने की बात स्वीकारी है। युवक की बहन विद्या और पूजा ने बताया कि आकाश लोई बाजार स्थित गुप्ता पूजन भंडार वालों के यहां नौकरी करता था। एक सप्ताह पूर्व ही नौकरी से उसे हटा दिया गया, आर्थिक तंगी से वह परेशान था। अस्पताल के डा. पवन शर्मा ने बताया कि युवक 90 प्रतिशत झुलस गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें