मथुरा में बेटियों के साथ दरिंदगी करने वाले बाप ने उन्हें हमेशा घर में कैद रखा। उसकी हरकतों का किसी को पता न चले, इसके चलते न तो कभी उन्हें स्कूल भेजा न ही घर से बाहर निकलने दिया। यहां तक कि बेटियां आज तक बाजार भी नहीं गईं।
गांव वालों ने बताया कि बेटियों को हवस का शिकार बनाने वाला आरोपी मजदूरी करता है। वह नशे का आदी है और उसकी आदतों के चलते इतना पैसा भी नहीं बचा कि अपनी बेटियों को पढ़ा पाता।
परिवार के लोगों का कहना है कि आरोपी अपने भाइयों से अलग रहता है। बचपन में बेटियों ने स्कूल जाने की इच्छा जताई भी थी लेकिन उसने किसी को स्कूल नहीं भेजा।
आरोपी ने अपनी बेटियों को कभी शहर भी नहीं जाने दिया। पत्नी को भी वह शहर जाने से रोकता था। कहता था कि जो भी सामान लाना है वह खुद लेकर आएगा। परिवार की महिलाएं अगर कहती भी थीं तो साफ इंकार कर देता था।