फिरोजाबाद के जसराना में पांच बार सुइसाइड की कोशिश कर चुका युवक चर्चा का विषय बन गया है। मंगलवार को वह शराब के नशे में नहर में कूदा था। इस बार पुलिस के प्रयास ये वह बचा लिया गया। युवक की शादी भी नहीं हुई है।
बताया गया है कि फिरोजाबाद के थाना जसराना के गांव खामिनी निवासी विजयपाल पुत्र रामौतार एक बार खुद को गोली मार चुका है। उसने कुएं में कूदकर भी जान देने की कोशिश की। एक बार जहर खाया और एक बार नहर में कूदकर भी बच गया।
मंगलवार को दोपहर में शराब पीने पर विजयपाल का परिवार से विवाद हो गया था। इसके बाद वो पटीकरा नहर पुल पर पहुंचा और कपडे़ उतारकर नहर में छलांग लगा दी। पहले तो लोगों ने स्नान करना समझा लेकिन डूबते देख शोर मचा दिया।