फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल की शादी, 10 बच्चों के बाद पति ने दिया तलाक, कानून से आस

Sat, 03 Aug 2019 11:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
तीन तलाक विधेयक पर सुनवाई करने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार किया है - फोटो : PTI
विज्ञापन
भले ही कानून बन गया हो, लेकिन तीन तलाक के मामले नहीं थम रहे हैं। मथुरा के बाद अब फिरोजाबाद जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने शादी के 25 साल बाद अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। 
विज्ञापन


मामला शहर के लाइनपार थाना क्षेत्र का है। शनिवार सुबह एक महिला अपने बच्चों संग थाने पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि रात को उसका पति से किसी बात पर झगड़ा हो गया। इस पर पति तीन तलाक बोल उसे छोड़कर चला गया। 

सुबह जब पति वापस नहीं आया तो महिला थाने पहुंची। महिला के अनुसार उसकी शादी को 25 साल हो चुके हैं। उसके 10 बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि आए दिन पति उसका उत्पीड़न करता है। विरोध करने पर मारपीट करता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस संबंध में थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि एक महिला तीन तलाक की शिकायत लेकर आई थी। दरोगा को महिला के घर जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो सकेगा। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 

बता दें कि इससे पहल मथुरा के महिला थाने में एक व्यक्ति ने मनमाफिक दहेज न मिलने पर अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़ित पत्नी ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पुलिस पीड़िता के बयान दर्ज करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें