एटा जिले में धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले तो युवती को अपने प्यार में फंसाया, फिर धर्म परिवर्तन कराकर उसके साथ निकाह किया। बाद में तीन तलाक कहते हुए उसे ठुकरा दिया। आरोपी ने युवती का गर्भपात भी करा दिया।
पंचायत में बात नहीं बनी तो पीड़िता ने एसएसपी से गुहार लगाई। उनके आदेश पर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस जांच कर आरोपियों का पता लगा रही है। उधर, आरोपी पक्ष के लोगों ने युवती के परिजनों को बंधक बनाकर फैसला करने के लिए धमकाया।
कोतवाली नगर क्षेत्र की एक युवती ने बताया कि मारहरा दरवाजा निवासी मोहम्मद साजिद ने उसे अपने प्रेमजाल में फंसाया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। दो साल पहले युवक के परिजनों ने धर्म परिवर्तन कराते हुए उसकी शादी साजिद से करा दी थी।