फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: गोवर्धन में शराब की दुकान के सामने युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Sat, 12 Nov 2022 11:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

युवक परचून की दुकान पर काम करता था। शुक्रवार रात दुकान से घर नहीं लौटा। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन में बरसाना मार्ग स्थित शराब की दुकान के सामने बजरी की टाल पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसका लोहे के गेट पर फंदे से लटका हुआ था। शनिवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने शव लटका देखा। उन्होंने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। युवक  की शिनाख्त धर्मेंद्र निवासी नीमगांव के रूप में की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन के नीमगांव निवासी धर्मेंद्र (20) पुत्र चंदन सिंह परचून की दुकान पर नौकरी करता था। शुक्रवार की रात वह दुकान से घर नहीं लौटा था। परिजन चिंतित थे। शुक्रवार की सुबह उसका शव बरसाना मार्ग स्थित शराब की दुकान के सामने बजरी की टाल के गेट पर रस्से के फंदे से लटका मिला। 

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है। परिजन और ग्रामीणों ने युवक की हत्या कर शव लटकाने की आसंका जताई है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें