फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंसाया फिर जबरन पढ़ाया निकाह: छोटे लाल बन छोटे खां ने किशोरी को दिया धोखा, गर्भवती होते ही करने लगा ये डिमांड

Sun, 26 Mar 2023 07:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

आरोपी युवक जयपुर में हेयर कटिंग का काम करता था। वहीं पर उसकी किशोरी से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद वो किशोरी का अपहरण कर कासगंज ले आया। यहां उसके साथ जबरन निकाह कर लिया।  
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज के साहवर के रहने वाले छोटे खां ने जयपुर, राजस्थान में अपना नाम बदलकर किशोरी को प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसे वहां से अगवा कर कासगंज ले आया। यहां उसने जबरन किशोरी से निकाह भी पढ़ा लिया। तब किशोरी को उसकी सच्चाई का पता चला। आरोपी ने उसके अश्लील फोटो खींच लिए। इस बीच वो गर्भवती हो गई, जिसके बाद किशोरी को आरोपी ने घर से निकाल दिया। अब आरोपी किशोरी के इंस्टाग्राम और व्हाटसएप पर फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए चार लाख रुपये की मांग कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

हेयर कटिंग करता है आरोपी 

सहावर के मोहल्ला पजाया निवासी छोटे खां जयपुर में हेयर कटिंग का कार्य करता था। उसने अपना नाम बदलकर छोटे लाल रख लिया। इस बीच एक किशोरी की जान पहचान उससे हो गई। वह सात माह पहले उसे वहां से अगवा कर ले आया। इसके बाद उसने सहावर में आकर उससे जबरन निकाह कर लिया। इसके बाद किशोरी को उसकी सच्चाई पता चली, लेकिन तब तक वह गर्भवती हो गई। उसने किशोरी के अश्लील फोटो भी तैयार कर लिए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दानव पति की दास्तां: छह महीने पहले 'बाबू-सोना' अब बोला तुम्हें उनके साथ है सोना, मना करने पर दी खौफनाक सजा
 
Trending Videos

घर से मारपीट कर निकाला 

युवक ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया और चार लाख रुपये लेकर आने को कहा। साथ ही धमकी दी कि यदि रुपये नहीं लाकर दिए तो उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे। किसी तरह से किशोरी अपने घर जयपुर पहुंची। उसने अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। युवक ने उसके फोटो उसके व्हाटसएप एवं इंस्टाग्राम पर भेजने शुरू कर दिए। जब किशोरी अपनी मां के साथ युवक के घर पर पहुंची तो गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। 

ये भी पढ़ें - नीतू ने कटा दी थी नाक: पत्नी को जीजा संग रंगरलियां मनाते देख आहत था पति, भुलाए न भूल रहा था गम; लगा ली फांसी
 

आरोपी घर से फरार 

किशोरी की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने किशोरी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर दबिश दी, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।

ये भी पढ़ें - UP: पति को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गई पत्नी, न होती तो उजड़ जाता सुहाग; इस तरह बचाई जान
 

मुकदमा हुआ दर्ज

कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। मेडिकल कराया जा रहा है। यदि पीड़िता नाबालिग पाई जाती है तो पॉस्को एक्ट भी बढ़ाया जाएगा। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर अन्य धाराएं भी लगाई जाएंगी। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

ये भी पढ़ें - Mathura: रोडवेज बस ने पहले मारी टक्कर, शिकायत करने पर फोड़ दिया कार चालक का सिर; बीच सड़क पर हुआ हंगामा
 
विज्ञापन

हिंदूवादियों में आक्रोश

जब इस बात की जानकारी बजरंगदल कार्यकर्ताओं को मिली तो वे भी कोतवाली पहुंच गए। घटना को लेकर उनमें आक्रोश है। बजरंगदल नगर संयोजक अर्जुन बाल्मीकि, प्रखंड संयोजक राज दिवाकर, पारस साहू, विजय अमित प्रिंस श्रीवास्तव आदि कोतवाली पहुंचे। जानकारी मिलने पर जिला संयोजक अंबरीश वशिष्ठ भी सहावर पहुंच गए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें