फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक को बचाने के बाद साइकिल सवार के ऊपर पलटा चावल से लदा ट्रक, दर्दनाक मौत

Fri, 10 May 2019 03:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों को समझाते थानाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार को चावल से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबकर साइकिल सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाकर हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन


एलाऊ क्षेत्र के गांव पुंडरी निवासी 55 वर्षीय शिवदयाल पुत्र बनबारीलाल बाथम उम्र 55 वर्ष अपनी साइकिल से सकरा बैंक प्वाइंट से रुपये निकालकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान कुसमरा की तरफ से चावल लदा ट्रक बाइक सवार को बचाने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गया।

ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार शिवदयाल उसके नीचे दब गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गए। लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ थानाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे मुआवजे और ट्रक चालक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जिद पर अड़े थे। पुलिस के आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। तब जाकर जाम खुल सका। इस दौरान दर्जन वाहन जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें