फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामाद की ससुराल में पिटाई: पत्नी को भी नहीं आया रहम, बेइज्जती के दर्द को नहीं झेल सका वो...दे दी जान

Tue, 02 Dec 2025 09:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ससुराल में हुई पिटाई से आहत युवक ने जान दे दी। मामले में पुलिस ने पत्नी और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
युवक सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा के कलवारी, राैयल नगर क्षेत्र में 11 नवंबर को मो. आदिल नामक युवक के फंदे पर लटक कर आत्महत्या के मामले में परिजनों ने पत्नी और ससुरालियों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मां मेहरुन निशा का आरोप है कि पत्नी और उसके मायके वालों ने बेटे की पिटाई की थी, इसके कारण अवसाद में आकर बेटे ने जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मेहरुन निशा ने बताया कि बेटे का अपनी पत्नी सामिया से विवाद चल रहा था। 30 अक्टूबर को बेटा पत्नी को लेने ससुराल खेरिया मोड़ राधे वाली गया था। वहां पत्नी सामिया,उसका जीजा चांद,जीजा का भाई फरीद,आशिक कुरैशी और दो अज्ञात ने मारपीट कर दी। दोबारा ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस बात से बेटा अवसाद में आ गया था। उसके अंतिम संस्कार के बाद अब उन्होंने शिकायत की है। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें