फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बैंक का दबाव बढ़ा तो टूट गए रामबाबू, ट्रेन के आगे कूदकर दे दी जान; बेटे ने दोस्त पर लगाया गंभीर आरोप

Sat, 30 May 2026 07:54 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति की रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या के मामले में बेटे ने पिता के दोस्त पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार आरोपी ने रामबाबू के नाम पर 2.5 लाख रुपये का लोन लेकर रकम रख ली और किस्तें नहीं चुकाईं, जिससे बैंक के दबाव और तनाव में आकर उन्होंने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
death demo - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में 15 मई को रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर रामबाबू ने आत्महत्या कर ली थी। उनके पुत्र राहुल छौंकर ने पिता के दोस्त इकबाल अब्बास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


राहुल के अनुसार, आरोपी ने पिता के नाम से लोन लेकर रकम रख ली और किस्तें नहीं चुकाईं। इस कारण अवसाद मेंं आकर पिता ने यह कदम उठा लिया। राहुल सिकंदरा के अटूस गांव निवासी हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता रामबाबू और आरोपी ट्रांसयमुना क्षेत्र निवासी इकबाल अब्बास आपस में मित्र थे। दोनों शास्त्रीपुरम स्थित जूता फैक्टरी में काम करते थे।

इकबाल ने विश्वास में लेकर 10 मई, 2023 को इंडियन बैंक की रुनकता शाखा से पिता रामबाबू के नाम पर 2.50 लाख रुपये का लोन स्वीकृत कराया और पूरी रकम रख ली। बैंक के दबाव बनाने पर पिता अवसाद में आ गए थे। तनाव के चलते पिता ने 15 मई को आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें