फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
मथुरा जनपद के सौंख पुलिस चौकी क्षेत्रांतर्गत गोवर्धन रोड स्थित पेट्रोल पंप के निकट शादी से दावत खाकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


कस्बा के गोवर्धन रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार रात को गांव तालफरा से अपने रिश्तेदार की शादी से दावत खाकर सौंख होकर लौट रहे थे। बाइक सवार को गोवर्धन की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससें बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क के पास गड्ढे में गिर गया।

इस घटना में उनकी मौके पर मौत हो गई। जानकारी तब हुई जब स्थानीय चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार गोवर्धन सड़क पर गश्त कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक बाइक सवार की पहचान थाना वृन्दावन के कस्बा चौमुहां निवासी तोताराम पुत्र गोपीराम के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इस बारे में चौकी प्रभारी धर्मेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना भेज दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें