फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, हादसे में युवक की मौत, युवती घायल

Thu, 25 Jul 2019 08:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव नौशेरपुर के पास (माइल स्टोन-68) पर एक कार ट्रक में पीछे से टकरा गई। कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ युवती घायल हो गई। कार सवार दोनों सादाबाद से दवाई लेने दिल्ली जा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जेबर के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


सादाबाद (हाथरस) के गांव भदौरी निवासी प्रदीप उर्फ बंटी (32) पुत्र हरविलास दिल्ली दवाई लेने के लिए कार से निकला। उसके साथ युवती प्रतिमा (28) भी थी। कार एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव नौशेरपुर (माइल स्टोन-68) के पास पहुंची तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। 

इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई और युवती घायल हो गई। सूचना पर पहुंची नौहझील पुलिस ने घायल को जेवर के अस्पताल में भर्ती कराया और शव को कब्जे में लिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि ट्रक को लेकर चालक भाग गया जबकि क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाकर मार्ग दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें