फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पार कर रहा था युवक, पलक झपकते ही आई गई गतिमान और...

Thu, 27 Jul 2017 08:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत निजामुद्दीन से आगरा कैंट जाने वाली सेमी हाईस्पीड ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आने से गुरुवार को आगरा के एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन


आगरा के मनियां निवासी धर्मेंद्र (22) पुत्र भगवान सिंह अलीगढ़ में रिलायंस मोबाइल कंपनी में काम करता था। दो दिन पूर्व वह गोविंद नगर में रहने वाली बहन मनोरमा से मिलने मथुरा आया था। गुरुवार की सुबह साढ़े आठ बजे आगरा पैसेंजर ट्रेन से आगरा जाने के लिए वह भूतेश्वर स्टेशन पहुंचा। 
विज्ञापन


स्टेशन पर लाइन पार करने के दौरान वह दिल्ली से आगरा जा रही गतिमान एक्सप्रेस की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना लगते ही गोविंद नगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन


युवक के पास मिले और कागजातों के आधार पर परिवारीजनों को सूचना दी गई। खबर लगते ही रोते-बिलखते पिता और अन्य परिवारीजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें