फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शास्त्रीपुरम में मिला 50 साल के व्यक्ति का शव, जेब में रखा था बस का टिकट, हत्या की आशंका

Mon, 12 Dec 2022 07:21 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मृतक की जेब से रोडवेज बस का टिकट मिला, लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। आशंका है कि हत्या के बाद उसका शव यहां फेंका गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे पर सोमवार सुबह एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। उनके सिर में गहरी चोट का निशान था। इससे हत्या की आशंका जताई गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान के प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।

विज्ञापन


थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि जेसीबी चौराहे पर एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी राहगीरों ने दी थी। इस पर पुलिस पहुंची। मृतक पुरानी नीली जींस, काली टीशर्ट और भूरे रंग की जैकेट के साथ स्पोर्ट्स जूते पहने था। कपड़ों की जेब से एक रोडवेज बस का टिकट और 400 रुपये मिले। 

टिकट अलीगढ़ से आईएसबीटी तक आने का था। इस समय रविवार शाम को सवा चार बजे का है। आशंका है कि वह बस से उतरा होगा। वह औद्योगिक क्षेत्र में क्यों आया? यह पता किया जा रहा है। मृतक की पहचान के प्रयास पुलिस कर रही है। उसके सिर पर चोट का निशान है। कपड़ों से मृतक मजदूर प्रतीत हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें