फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते की आड़ में दरिंदगी: मुंहबोले नाना ने किया गंदा काम, दुष्कर्म के दोषी को कोर्ट ने सुनाई ये सजा

Tue, 24 Nov 2026 03:10 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में रिश्ते में नाना लगने वाले व्यक्ति ने 18 वर्षीय युवती को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। अदालत ने छह गवाहों और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी प्रेम सिंह को दोषी ठहराते हुए 10 साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
 
विज्ञापन
court new - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भरोसा, स्नेह और साया बनकर साथ खड़े रहने वाले जिस रिश्ते को समाज सम्मान देता है, उसी की आड़ में मुंहबोले नाना ने युवती से दुष्कर्म किया। दरिंदगी के इस मामले में अपर जिला जज विवेक कुमार ने आरोपी प्रेम सिंह को दोषी माना और उसे 10 साल सश्रम कारावास और 25,500 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


ट्रांस यमुना थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, घटना 15 मई, 2024 की दोपहर की है। 18 वर्षीय युवती सहेली से रुपये लेने बंबा की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में रिश्ते में नाना लगने वाले प्रेम सिंह ने उसे रोक लिया। डरा-धमकाकर उसे जंगल में ले गया। वहां छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को बचाने के लिए लकड़ी से वार भी किया लेकिन आरोपी से बच नहीं सकी। हालांकि उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।

पीड़िता के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण और बयान दर्ज करने के बाद 17 मई, 2024 को आरोपी को हिरासत में लेकर अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता, उसके पिता और चिकित्सक समेत छह गवाह पेश किए। साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने सजा मुकर्रर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें