फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शताब्दी एक्सप्रेस में बिना टिकट महिला संग सफर कर रहे थे नेताजी, भेजे गए जेल

Sat, 02 Jun 2018 08:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
शताब्दी एक्सप्रेस में पूर्व सांसद बताकर महिला कार्यकर्ता के साथ यात्रा कर रहे व्यक्ति को टीटी ने पकड़ लिया और मथुरा आरपीएफ को सौंप दिया। रेलवे कोर्ट में पेश होने पर वो जुर्माना नहीं भर सका। दोनों को कोर्ट ने सात दिन के लिए जेल भेज दिया।
विज्ञापन

   
शुक्रवार शाम को नई दिल्ली से भोपाल जा रही भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस में टीटी ने आलोक मिश्रा नाम के व्यक्ति को पकड़ा। आलोक मिश्रा खुद को पूर्व सांसद व तृणमूल कांग्रेस का महासचिव बता रहा था। 

उसने बताया कि वो 1984 से 89 तक सांसद रहा है। टीटी ने पहचान पत्र मांगा तो बताया कि उसका दिल्ली में बैग चोरी हो गया है। उसमें पहचान पत्र, कागजात, पैसे सब थे। टीटी ने इसकी सूचना मथुरा आरपीएफ को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरपीएफ ने आलोक मिश्रा व उसके साथ यात्रा कर रही अंजू नाम की महिला को उतार लिया और थाने ले आए। उसने महिला को पार्टी कार्यकर्ता बताया। आरपीएफ ने दोनों को रेलवे कोर्ट में पेश करने पर उन पर जुर्माना लगाया। 

दोनों आरोपियों में से किसी ने जुर्माना अदा नहीं किया। आरपीएफ प्रभारी सीबी सिंह ने बताया कि जुर्माना अदा न करने पर दोनों को रेलवे कोर्ट ने सात दिन के लिए दोनों को जेल भेज दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें