घटना में पड़ोसी सुनील के घर में बंधी बकरी को एक ईंट जा लगी, जिससे वो घायल हो गई। इसके बाद सुनील ने घायल बकरी को पशु चिकित्सालय ले जाने के लिए 108 एंबुलेंस पर फोन कर दिया।
फोन करने के कुछ ही देर बाद गांव में एंबुलेंस पहुंच गई। गांव में एंबुलेंस आते ही अनिल ने उसमें घायल बकरी को चढ़ा दिया। एंबुलेंस के अटेंडेंट ने जब देखा कि एंबुलेंस को एक बकरी के लिए बुलाया गया है तो उसके होश उड़ गए।
एंबुलेंस के अटेंडेंट ने पूछा कि मवेशी के लिए क्यों एंबुलेंस बुलाई तो बकरी मालिक पूरा घटनाक्रम बताने लगा। इस बातचीत का वीडियो एंबुलेंस चालक ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद एंबुलेंस लेकर वहां से चला गया।
ये भी पढ़ें- सरकारी मेडिकल कॉलेज में गुंडागर्दी, डॉक्टरों ने तीमारदार को ऑपरेशन थिएटर में बंदकर पीटा