फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग में तमंचा लेकर पहुंचे युवक को महिला सिपाहियों ने पकड़ा, इस तरह लगा पता

Fri, 13 Mar 2020 10:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
तमंचे संग पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दीवानी के गेट नंबर चार पर बृहस्पतिवार दोपहर को मथुरा निवासी बृजेश चौहान को पुलिस ने तमंचे के साथ पकड़ लिया। वह अपने चाचा गैलाना निवासी मनीष सिंह के साथ आया था। वह अपने बैग में तमंचा रखे था।
विज्ञापन


बैगेज स्कैनर से पता चलने पर महिला सिपाही रजनी और अनीता ने तत्परता दिखाते हुए उसको पकड़ लिया। बृजेश के पास से तीन कारतूस भी बरामद हुए। बाद में चाचा भी पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ थाना न्यू आगरा में आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है।

इलाहाबाद और बाराबंकी में कोर्ट परिसर में बम धमाके और फायरिंग की घटना के बाद प्रदेश की सभी कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दीवानी में गेट नंबर एक और चार पर डीएफएमडी, बैगेज स्कैनर और एचएफएमडी से चेकिंग की जाती है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर को डेढ़ बजे गेट नंबर चार पर मथुरा के फरह स्थित गांव रीमा निवासी बृजेश आया। उसके हाथ में एक बैग था। बैगेज स्कैनर पर महिला सिपाही अनीता और रजनी की ड्यूटी थी। बृजेश ने स्कैनर में बैग रख दिया। रजनी को स्कैनर से बैग में तमंचे जैसी तस्वीर आने पर शक हो गया। उन्होंने अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से उसको पकड़ लिया।

बैग की तलाशी में तमंचा बरामद हो गया। जब एचएफएमडी से चेक किया तो उसकी जेब से तीन कारतूस भी मिल गए। उसे दीवानी पुलिस चौकी में ले जाकर पूछताछ की गई। बाद में उसका चाचा मनीष भी पकड़ा गया। बृजेश बाइक दीवानी के गेट के बाहर खड़ी करके आया था।
 
एएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की गई है। बृजेश ने बताया कि चाचा के बुलाने पर वह दीवानी आया था। घर में तमंचा और कारतूस रखे थे। उन्हें भी अपने साथ ले आया। मगर, तमंचा लाने का कोई सही कारण नहीं बताया। आशंका है कि वह किसी को गोली मारने के इरादे से आया था। 
 
विज्ञापन

आरोपी के चाचा पर दर्ज है छेड़छाड़ का मुकदमा
पुलिस ने बताया कि आरोपी बृजेश का चाचा मनीष सिंह मूलरूप से सिकंदरा के गांव मांगरौल का रहने वाला है। इस समय गैलाना में रह रहा है। मनीष के खिलाफ वर्ष 2017 में थाना एत्माद्दौला में एक महिला ने कोर्ट के आदेश पर छेड़छाड़, घर में घुसकर गालीगलौज और जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।

19 मार्च 2018 को उसे जेल भेजा गया था। केस में चार्जशीट लग चुकी है। कोर्ट में मनीष केस के सिलसिले में जाता रहता है। उधर, बृजेश मूलरूप से मथुरा का रहने वाला है। इस समय टेढ़ी बगिया स्थित चंद्र नगर में किराये पर मकान लेकर रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें