फोन पर दी बम की सूचना
पकड़े गये आरोपी लक्ष्मण प्रजापति ने पुलिस को बताया कि उसने ग्वालियर में बस स्टैंड से फोन कर बम की सूचना दी और वह बाद में स्टेशन आकर ट्रेन से आगरा आ गया। ग्वालियर के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
लक्ष्मण प्रजापति को गिरफ्तार कर लाने वाली जीआरपी डीएसपी शुभ्रा श्रीवास्तव ने बताया कि लक्ष्मण इस प्रकार की हरकतें करने आदी है। इसने आगरा में पहले भी डायल 100 व 112 पर इस प्रकार की गलत जानकारी देकर पुलिस व प्रशासन को परेशान किया है, यह पहले यूपी में भी पकड़ा जा चुका हैं। इसका कहना है कि उसे आगरा में काफी परेशान किया गया है इसलिए वह पुलिस को परेशान देखकर आनंदित होता हैं।